Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: चंपावत:मंच के बकोड़ा में बारिश ने मचाई भारी तबाही कई घरों में घुसा मलबा रोखड़ में तब्दील हुआ गांव ग्रामीणों को भारी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
मंच के बकोड़ा में बारिश ने मचाई भारी तबाही कई घरों में घुसा मलबा रोखड़ में तब्दील हुआ गांव चंपावत जिले में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने सीमांत क्षेत्र मंच के बकोड़ा ग्राम सभा के संगरून तोक में भारी तबाही मचा दी है गांव के युवा रविंद्र रावत ने बताया कल देर रात हुई बारिश से बरसात के पानी के साथ भारी मात्रा में आया मलबा व पत्थर लोगों के घरों में जा घुसा से मलवे से कई भवन आधे आधे तक दब गए हैं तथा गांव के खेत खलिहानों को भारी नुकसान पहुंचा उन्होंने बताया ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई रविंद्र ने बताया गांव में बादल फटने से हालात पैदा हो गए थे पानी पूरे वेग से गांव में घुस आया तथा ग्रामीणों के घर के अंदर रखा हुआ सामान व राशन पूरी तरह बर्बाद हो गया है उन्होंने बताया इस आपदा में जगत सिंह अधिकारी, दयाल सिंह ,धर्म सिंह, रघुवर सिंह ,जगदीश सिंह, तेहर सिंह ,बिशन सिंह, हीरा सिंह, सुंदर सिंह के भवनो व खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है रविंद्र ने बताया बारिश से गांव रोखड़ में तब्दील हो गया ग्राम प्रधान के द्वारा राजस्व उप निरीक्षक को सूचना दी गई है वही रविंद्र सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव का मौका मुहाना कर ग्रामीणों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है वही कल रात पैदा हुए हालातो से ग्रामीण अभी तक दहशत में है कल रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिले के कुछ हिस्सों में भारी तबाही मचाई है उधर क्षेत्र के सीम गांव से भी भारी नुकसान की खबर आ रही है

जरूरी खबरें