Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान के कपिल गहतोड़ी न्यूमार्क ग्रुप में बने डाटा इंजीनियर एसोसिएट

पिथौरागढ़:मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।

चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

बनबसा:सीएम धामी ने बनबसा से दिया योग, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को जनप्रतिनिधियों ने बताया न्यायोचित।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को जनप्रतिनिधियों ने बताया न्यायोचित।

सोमवार को तहसील में दर्ज होंगी सामूहिक एवं व्यक्तिगत आपत्तियां

चंपावत जिले में टनकपुर-बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में समिति अध्यक्ष केशव भंडारी की अध्यक्षता एवं महासचिव दीप चंद्र पाठक तथा सावन चंद के संचालन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच-09 चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों, व्यापारियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग का समर्थन किया तथा कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं जिला पंचायत सदस्य सावित्री चंद ने भी अपने विचार रखते हुए बाईपास निर्माण की मांग को उचित बताते हुए कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिमला साजवान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण स्थानीय लोगों के हितों के विपरीत है तथा क्षेत्र के विकास, जनसुरक्षा एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बाईपास ही सबसे उपयुक्त विकल्प है।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रभावित परिवारों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान प्रस्तावित चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवारों की आजीविका, व्यापारिक प्रतिष्ठान, आवासीय भवन, विद्यालय, धार्मिक स्थल एवं अन्य सार्वजनिक संस्थान प्रभावित होंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि जब देश के अन्य नगरों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों के बाहर बाईपास निर्माण की व्यवस्था की जाती है, तो टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए बाईपास का निर्माण किया जाना चाहिए।बैठक में संघर्ष समिति अध्यक्ष केशव भंडारी, उपाध्यक्ष महेश चंद्र, सत्यप्रकाश, अजय देऊपा, महासचिव दीप चंद्र पाठक, सावन चंद, सचिव महेश सिंह देऊपा, भुवन जोशी, भोपाल भट्ट, मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गौतम महाराना, भवित भट्ट, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख प्रभावितों एवं समर्थनकर्ताओं में गोपाल चंद्र रजवार,देवेंद्र गुरुंग , प्रेम ज्याला ,रविन्द्र कपड़ी, दिनेश चंद्र, किशोरी लाल, शांति देवी, गिरीश चंद्र, मनोज भट्ट, मनमोहन चंद, हर्ष अग्रवाल, विजय कुमार, कनहैया सिंह, राजेन्द्र सिंह बोरा, ध्रुव उप्रेती, वीरेंद्र चंद, प्रमोद चंद, लीला गौतम, नरेन्द्र सिंह, उमेश चंद्र भट्ट, विक्रम चंद, दिनेश चंद्र पाण्डेय, जी.सी. उपाध्याय, दीपक सिंह, कैलाश गहतोड़ी, पुष्कर सिंह मौर्य, विजय चंद, ठाकुर देवेन्द्र चंद, महेंद्र उपाध्याय, विकास कडाकोटी, शिवम भट्ट, शुभम भुवेरा, नारायण सिंह बिष्ट सहित लगभग 100 से अधिक प्रभावित नागरिकों ने बैठक में प्रतिभाग कर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग का समर्थन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनएच-09 चौड़ीकरण के संबंध में प्राप्त नोटिस के विरुद्ध प्रभावित नागरिकों की ओर से सामूहिक एवं व्यक्तिगत आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। इसके लिए आगामी सोमवार को बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार प्रातः 10 बजे तहसील पहुंचकर सक्षम अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करेंगे। साथ ही बाईपास निर्माण की मांग को शासन, प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा भारत सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया।

उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि जनहित, जनसुरक्षा, व्यापारिक हितों एवं क्षेत्र के सुनियोजित विकास को देखते हुए टनकपुर-बनबसा बाईपास का निर्माण ही सर्वोत्तम एवं स्थायी समाधान है। बैठक में उपस्थित सभी प्रभावितों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का संकल्प लिया तथा संघर्ष समिति के माध्यम से जनहित की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

"टनकपुर-बनबसा बचाओ बाईपास बनाओ" के गगनभेदी नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

जरूरी खबरें