Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट के जनप्रतिनिधि पहुंचे मुख्यमंत्री के दरबार नगर की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
लोहाघाट के जनप्रतिनिधि पहुंचे मुख्यमंत्री के दरबार नगर की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग लोहाघाट नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुंवर व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और लोहाघाट क्षेत्र की प्रमुख पेयजल समस्या के समाधान हेतु सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर के लिए धन अवमुक्त करने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग , हड्डी रोग विशेषज्ञ,ईएनटी सर्जन की तैनाती की मांग की इसके अलावा लोहाघाट के रामलीला मंच में बहुउद्देशीय भवन निर्माण की सहमति देने की गुजारिश मुख्यमंत्री से की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया मुख्यमंत्री धामी ने तीनों ही मामलो में समाधान का ठोस आश्वासन दिया है जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया मालूम हो सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है

जरूरी खबरें