Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: पुलिस ने चैंपियन की पांच लग्जरी गाडियाँ की जब्त कोतवाली में की खड़ी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
पुलिस ने चैंपियन की पांच लग्जरी गाडियाँ की जब्त कोतवाली में की खड़ी रुड़की के खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस अब एक्शन मोड पर नजर आ रही है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय से पांच लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लिया है जिसमें वह लग्जरी गाड़ी भी शामिल है जिसमें चैंपियन खुद सवार होकर उमेश कुमार के कैंप कार्यालय मे हथियार लेकर पहुंचे थे। बाकी सभी वाहनों में उनके समर्थक सवार थे। देर शाम पुलिस चैंपियन के कैंप कार्यालय पर पहुंची जहां से पुलिस ने लग्जरी चैंपियन की एंडीवर,स्कार्पियो और थार गाड़ी समेत अन्य वाहनों को भी कब्जे में लिया है। हालांकि फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी इस बाबत कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं उमेश कुमार के समर्थकों की भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी है इसलिए कई थानों की पुलिस फोर्स को सिविल लाइन कोतवाली में बुलाया गया है। फिलहाल माहौल गर्माया हुआ है

जरूरी खबरें