लोहाघाट: पड़ोसी से लड़ाई झगड़ा व गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठी उंगलियां
Laxman Singh Bisht
Nov 11, 2023 02:25 am
18 views
11 Nov 2023
लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड निवासी रमेश सिंह मेहता की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने बजरंगबली वार्ड निवासी ममता जोशी ,स्मृति जोशी ,दीप्ति जोशी वह अनूप सगटा के खिलाफ रमेश सिंह मेहता के साथ लड़ाई झगड़ा करने व गाली गलौज करने के आरोप में आईपीसी की धारा 352 /452 /504 /506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया शुक्रवार को जांच अधिकारी एसआई हेमंत कठेत ने बताया रमेश सिंह मेहता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच करी जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी वही मुकदमा दर्ज होने पर प्रतिवादी स्मृति जोशी ने लोहाघाट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा लोहाघाट पुलिस ने रमेश सिंह मेहता की झूठी तहरीर पर उन लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है जिसके खिलाफ वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे
स्मृति ने कहा कई महीने पहले उन्होंने रमेश सिंह मेहता वह दो अन्य के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज करने की शिकायत लेकर लोहाघाट थाने गए थे लेकिन लोहाघाट पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली उन्होंने कहा जब कई बार लोहाघाट थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी तहरीर नहीं ली गई तो मजबूर होकर इसके बाद वह चंपावत कोर्ट की शरण में गए कोर्ट के आदेश के बाद उनकी तहरीर पर रमेश सिंह वह दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया दीप्ति ने कहा कोर्ट के आदेश के एक महीना बीत जाने के बाद भी लोहाघाट पुलिस के द्वारा मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं करी गई है
उन्होंने लोहाघाट पुलिस पर निष्पक्षता से कार्य न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं पुलिस का कहना है पुलिस पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है तथा मामले की जांच चल रही है मालूम हो जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।