Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:11 किलो चरस तस्करी में फरार देवीधुरा निवासी तीसरे अभियुक्त को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 29, 2025
मामले में मुख्य अभियुक्त तथा घटनास्थल से फरार 02 अन्य अभियुक्तो को पूर्व मे ही किया जा चुका है गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति, के निर्देश पर जनपद चंपावत में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है एसपी के पर विगत वर्ष थाना रीठा साहिब क्षेत्र में कमलेश भट्ट थानाध्यक्ष रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र से मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह,उम्र 22 वर्ष, निवासी H. NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, घटना में सम्मिलित 03 अन्य अभियुक्तगण जो कि मौके से फरार हो गये थे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। उक्त के क्रम में दिनांक 6.01.2025 को पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्त जगबीर पुत्र जय सिंह,निवासी किला जफरगढ़, थाना जुलाना, जिला जींद, हरियाणा उम्र 36 वर्ष को हरियाणा राज्य से तथा दिनांक 08.01.25 को अभियुक्त परमजीत राठी पुत्र स्व0 राजेंद्र सिंह, निवासी निदाना थाना महम जिला रोहतक को सिडकुल ढाल, रुद्रपुर, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद उधम सिंह नगर* क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । विवेचक/थानाध्यक्ष पाटी श्री देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व मे एस0ओ0जी0 व पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित तीसरे अभियुक्त भुवन रावत उर्फ भानु उर्फ भास्कर पुत्र पुरन सिंह रावत, निवासी ग्राम पखौटी, देवीधूरा, थाना पाटी, जनपद चम्पावत को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास, गुजरात राज्य से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । मा0 न्यायालय के आदेशानुसार उक्त अभियुक्त को 14 दिन की न्यायीक हिरासत में न्यायीक बन्दीग्रह लोहाघाट भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त- अभियुक्त भुवन रावत उर्फ भानु उर्फ भास्कर पुत्र पुरन सिंह रावत, उम्र-22 वर्ष, निवासी ग्राम पखौटी, देवीधूरा, थाना पाटी, जनपद चम्पावत पुलिस टीम- 1. उ0नि0श्री देवनाथ गोस्वामी, थानाध्यक्ष पाटी 02-उ0नि0श्री मनीष खत्री, प्रभारी एस0ओ0जी0 चम्पावत 03-मुख्य आरक्षी रमेश नाथ, थाना पाटी 04-कानि0कमलनाथ, थाना पाटी 05-कानि0 शाकिर अली, थाना रीठा 06-कानि0 गिरिश भट्ट, एस0ओ0जी0

जरूरी खबरें