रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत में धूमधाम से मनाया गया हरेला जिले में 35 हजार पौधों का किया गया रोपण।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 16, 2025
डीएम/ एसपी ने पौध रोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग । हरेला पर्व की दीशुभकामनाएं
आइटीबीपी व एसएसबी के जवानो के साथ-साथ अधिकारी हुए शामिल
आकर्षण का केंद्र बनी दो नन्हीं बालिकाएं।
चंपावत।उत्तराखंड में लोक पर्व हरेला को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधे रोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। चंपावत जिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश वन विभाग के द्वारा जिले में जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को डीएफओ चंपावत नवीन चंद्र पंत के दिशा निर्देश पर चंपावत पुल्ड हाउस रोड में बृहद पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ,पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ,आइटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों व आईटीबीपी तथा एसएसबी के जवानों ने प्रतिभाग किया
इस दौरान वैदिक मंत्रोचार के साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया ।जिलाधिकारी ने सभी जिला वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा पौधे लगाने से अधिक महत्वपूर्ण है उनकी सुरक्षा करना जिलाधिकारी ने बताया सभी विभागों को इन पौधों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने भी पौधों की सुरक्षा करने को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पौध रोपण करने की अपील की, तो वही दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत अधिक से अधिक पौध लगाने को कहा
इसके अलावा आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने बताया छत्तीस वी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट हमेशा स्वच्छता व पौध रोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती है कहा आइटीबीपी परिसर में कल सभी के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया । डीएफओ चंपावत नवीन चंद्र पंत ने बताया हरेला पर्व पर आज जिले मे 35 हजार पौधों का रोपण किया गया है ।इस माह विभाग का लक्ष्य 9 लाख पौधे लगाने का है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 जी0 एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, एसडीओ नेहा चौधरी, परियोजना अधिकारी बिम्मी जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। कार्यक्रम में दो नन्हीं बच्चिया आकर्षण का केंद्र बनी रही।
