Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:डीडीहाट मे 40 हजार की रिश्वत लेते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

40 हजार की रिश्वत लेते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत गिरफ्तारविजिलेंस को आज एक बड़ी सफलता मिली है । विजिलेंस ने डीडीहाट मे वादी से रिश्वत लेते हुए कानूनगो को उसके आवास से गिरफ्तार किया है।पिथौरागढ़ के डीडीहाट में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम हल्द्वानी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दर्ज कराई थी शिकायत। कानूनगो ने पीड़ित के बेनाप भूमि में बन रहे भवन को रुकवा दिया था कार्य शुरू करने की एवज में पीड़ित से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिस पर पीड़ित व कानूनगो के बीच 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। पर पीड़ित कानूनगो को रिश्वत नहीं देना चाहता था। जिस पर पीड़ित ने विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज की। शिकायत पर विजिलेंस टीम हल्द्वानी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज आरोपी कानूनगो को उसके आवास से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र का रहने वाला है।

जरूरी खबरें