रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:जोलजीबी शिफ्ट हो जिला अस्पताल हिमालय बचाओ समिति ने शिफ्टिंग की हलचल पर उठा दी मांग
Laxman Singh Bisht
जोलजीबी शिफ्ट हो जिला अस्पताल
हिमालय बचाओ समिति ने शिफ्टिंग कीहलचल पर उठा दी मांग

सीएम से मिलने जाएंगे देहरादून जौलजीबी में होगी महापंचायत
पीएम मोदी के सपने से जोड़ा शिफ्टिंग को15 तर्क किए फाइनल
पिथौरागढ़। हिमालय बचाओ संघर्ष समिति ने जिला अस्पताल को जौलजीबी में स्थानांतरित करने की मांग उठाई दी। समिति ने कहा कि भारत चीन एवं नेपाल सीमा की जनता को जिला अस्पताल की खास आवश्यकता है। इसके लिए शीघ्र समिति का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर सीएम से मुलाकात करेगा। पिथौरागढ जिला मुख्यालय में मेडिकल कालेज बनने के बाद जिला अस्पताल को शिफ्ट करने के लिए शासन स्तर पर क़वायद चल रही है। इस बीच समिति ने सबसे पहले जिला अस्पताल को जौजजीबी शिफ्ट करने की मांग उठा कर अन्य संगठनों को पीछे छोड़ दिया है।समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि जौलजीबी में जिला अस्पताल क्यों होना चाहिए इस पर समिति ने 15 तर्क फाइनल किए है। उन्होंने कहा कि जौलजीबी प्रस्तावित नाम है। उसके आसपास विकासखंड धारचूला, कनालीछीना एवं डीडीहाट की भूमि में कहीं पर भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी समिति की है।उन्होंने कहा कि जिले के चार विकास खंड मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना के अलावा नेपाल के अधिसंख्यक रोगियों के लिए जौलजीबी उपयुक्त स्थान है।उन्होंने कहा कि भविष्य में टनकपुर से जौलजीबी मोटर मार्ग के शुरु होने तथा बांसबगड से बंगापानी मोटर मार्ग के बनने के बाद विकासखंड मूनाकोट, बेरीनाग सहित बागेश्वर जिले के कपकोट की जनता को भी इस जिला अस्पताल का फायदा मिलेगा।मर्तौलिया ने बताया कि शीघ्र ही जौलजीबी में इस मांग को लेकर महापंचायत की जाएगी। उससे पहले देहरादून जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।उन्होंने कहा जिला अस्पताल को ब्राईबेंट विलेज के नजदीक ले जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भी है। कहा कि सुविधाएं बढ़ेगी तभी सीमांत के अंतिम गांवो को प्रथम गांव के रूप में उद्घोषणा करने का मोदी जी का सपना पूरा होगा। इस मांग को पीएम मोदी के सपने से जोड़कर समिति ने अपने पक्ष को मजबूती दे दी है। अब देखना है कि प्रदेश सरकार क्या करती है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।