रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:मुनस्यारी मिलम सड़क मे भीषण सड़क हादसा 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन दो की मौत।
मुनस्यारी मिलम सड़क मे 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन दो की मौत।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां रविवार शाम को सामान पहुंचा कर लास्पा से वापस लौट रहा एक पिकअप वाहन रसगाड़ी रुपसियाबगड़ के पास 200 मीटर गहरी खाई में गोरी नदी के पास जा गिरा दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। घटना कल सोमवार शाम 5 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुंदन पांगती के पिकअप वाहन में 4:00 बजे के आसपास लास्पा से दो लोग सवार होकर निकले रास्ते में एक व्यक्ति ने और लिफ्ट ली। 5:00 बजे के आसपास वाहन असंतुलित होकर 200 मी दुर्गम गहरी खाई में गिर गया। क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण देर शाम सबसे पहले आईटीबीपी को सूचना मिली इसके बाद मुनस्यारी प्रशासन को भी सूचना मिली घटना की सूचना मिलते ही आइटीबीपी के जवान सबसे पहले दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। प्रशासन व पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में 30 वर्षीय मनेन्द्र राम निवासी धारचूला और 28 वर्षीय प्रकाश निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चालक जगत मेहता निवासी तेजम की वाहन से छिटकने के कारण जान बच गई। सवो को दुर्गम खाई से निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गई। घंटो चले रेस्क्यू अभियान के बाद सवो को खाई से बाहर निकाल कर आज सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दुर्घटना मे वाहन के परखच्चे उड़ गए है।