Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 22, 2026

कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

चम्पावत, 22 जून। कलश संगीत कला समिति, चम्पावत के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपनी संगीत प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं संगीत प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें संस्कृति एवं संस्कारों से भी जोड़ती हैं।

उन्होंने कलश संगीत कला समिति द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे संगीत एवं सांस्कृतिक उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्याम सिंह कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक जितेन्द्र जी तथा शंकर जोशी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि संगीत साधना आत्मिक विकास का माध्यम है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, उप शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वर, ताल, लय, प्रस्तुति एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्राथमिक वर्ग – शास्त्रीय वादन

* प्रथम : आयुष खर्कवाल

* द्वितीय : राज माहरा

* तृतीय : कार्तिकेय पंत एवं निकुंज तिवारी

प्राथमिक वर्ग – शास्त्रीय गायन

* प्रथम : पारस रावत

* द्वितीय : देवांश माहरा

* तृतीय : अरनव रावत

प्राथमिक वर्ग – सुगम संगीत गायन

* प्रथम : राघव सिंह

* द्वितीय : प्रियाल बोहरा

* तृतीय : आयुष खर्कवाल

जूनियर वर्ग – शास्त्रीय वादन

* प्रथम : मयंक सामंत

* द्वितीय : कार्तिक नुरियाल

* तृतीय : ह्रयान वर्मा

जूनियर वर्ग – शास्त्रीय गायन

* प्रथम : शशांक जोशी

* द्वितीय : मयंक नाथ

* तृतीय : दिव्यांशी खर्कवाल

* सांत्वना पुरस्कार : दिवेश पाण्डेय

जूनियर वर्ग – उप शास्त्रीय गायन

* प्रथम : हृदयेश पंत

* द्वितीय : शशांक जोशी

* तृतीय : लक्षिता गौरवासी

सीनियर वर्ग – शास्त्रीय गायन

* प्रथम : अजनेश जोशी

* द्वितीय : वर्षिका जोशी

सीनियर वर्ग – उप शास्त्रीय गायन

* विशेष सम्मान : मोहित पाण्डेय

सीनियर वर्ग – शास्त्रीय वादन

* प्रथम : अर्नव सिंह गुंसाई

* द्वितीय : नमन भट्ट

* तृतीय : अंशुमान सिंह

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित दर्शकों ने विजेताओं का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम संचालन डॉ. बी. सी. जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य तथा संगीत शिक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, महेश जोशी, नवीन पंत, नवीन चंद्र कोठारी, जनार्दन चिलकोटी, राजेंद्र गहतोड़ी, सागर मौनी, संतोष पांडेय, नीरज जोशी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। वहीं कंचन, हर्षित, ध्रुव तथा एम. आयुष ने मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार एवं कार्यक्रम संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान प्रदान किया।अंत में समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं समस्त संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य क्षेत्र की संगीत प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी कला को निखारकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने जनपद में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान की तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जरूरी खबरें