Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: पाटी (चंपावत )के शिक्षक की हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 22, 2023
  चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के चोड़ा में एक निजी स्कूल में तैनात शिक्षक को मंगलवार रात चोरगलिया के पास कार ने टक्कर मार दी थी बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस के अनुसार चौरा पाटी निवासी बलदेव प्रसाद(33) पुत्र चनी राम प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे वह हल्द्वानी में पेपर देने आए थे मंगलवार को चोरगलिया में अपने चाचा के घर गए थे रात में चोरगलिया से बाइक पर हल्द्वानी की ओर आ रहे थे तभी अनियंत्रित गति से आ रही लखनऊ नंबर की कार ने टक्कर मार दी इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई वही चोरगलिया थाने के एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कार को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है

जरूरी खबरें