रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:टूटी पानी की लाइन करौली के श्योतडा तोक में हाहाकार 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 29, 2026
टूटी पानी की लाइन करौली के श्योतडा तोक में हाहाकार 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण।
शिकायत के बावजूद विभाग नहीं ले रहा है संज्ञान दिए जा रहे हैं आश्वासन।
जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग।

चंपावत। जिले के पाटी विकास खंड के ग्राम पंचायत करौली श्योतडा तोक में विभागीय लापरवाही सामने नजर आ रही है।लंबे समय से पानी की लाइन टूटने से पिछले 2 माह से पानी के लिए लोगों का बुरा हाल है ।2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं लोग पर कोई भी सुध लेने वाले नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कई बार जल संस्थान से अनुरोध करने के बाद भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई। विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। कहा मजबूरी में ग्रामीण पलायन करने को तैयार है। मवेशियों को पेयजल उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण अपने जानवरों को बेचने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया लाइन जगह जगह टूटी हुई है और कई जगह ब्लॉक है ।

कहा मूल स्रोत में भरपूर पानी उपलब्ध हैं लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते लोग प्यासे है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत से उनकी पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। मांग करने में हरीश चंद्र ,महेश चंद्र ,रेवाधर, शिव दत्त, मुकेश, रमेश, मोहन, जीवन , दीपक, पंकज, जानकी , पार्वती, आरती, ईश्वरी, ममता, गोपाल, ललित आदि मौजूद रहे।
