Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

: लोहाघाट के राईकोट में फिर दिखा गुलदार गांव में दहशत वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने के बावजूद आजाद घूम रहा है गुलदार

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 6, 2024
लोहाघाट के राईकोट में फिर दिखा गुलदार गांव में दहशत वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने के बावजूद आजाद घूम रहा है गुलदार बीते दिनों लोहाघाट के राईकोट गांव में गुलदार 3 वर्षीय बच्चे को घर के पास से उठा ले गया था जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था ग्रामीणों की मांग पर लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के निर्देश पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने व निगरानी के लिए गांव में दो पिंजरे व चार ट्रैप कैमरे लगाए पर गुलदार अभी भी आजाद घूम रहा है मंगलवार दोपहर को भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने बताया सोमवार रात लगभग 9:00 बजे गांव के युवा वाहन से राईकोट मरोड़ाखान रोड से आ रहे थे तभी वहां उन्हें गुलदार बेखौफ घूमता नजर आया युवाओं के द्वारा ग्रामीणों को जानकारी देते हुए सतर्क रहने को कहा गया गिरीश कुवर ने बताया गुलदार के गांव मे घूमने से एक बार फिर गांव में दहशत फैल गई है गिरीश कुवर ,ग्राम प्रधान प्रदीप कुवर व ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है वही गुलदार के आतंक से ग्रामीण अपने बच्चों पर सख्त निगाहें बनाए हुए हैं शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं

जरूरी खबरें