Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

: लोहाघाट: उत्तरायणी पर्व पर पंचेश्वर मे पांच नदियों के संगम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सोमवार को सुबह 4:00 बजे से शुरू होगा पर्वस्नान। हजारों तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला हुआ शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 14, 2024
पंचेश्वर पांच नदियों के संगम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सोमवार को सुबह 4:00 बजे से शुरू होगा पर्वस्नान। हजारों तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला हुआ शुरू। चंपावत जिले मे भारत-नेपाल सीमा का विभाजन करने वाली महाकाली नदी में पांच नदियों के संगम पंचेश्वर में उत्तरायणी पर्व पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता जा रहा है रविवार को दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का शुभारंभ भी हुआ। पंडित शंकर दत्त पांडे ने बताया यहां काली कुमाऊं सहित पिथौरागढ़ जिले एवं नेपाल से बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। पंचेश्वर मे चौखाम बाबा के मंदिर की इतनी मान्यता है कि इन्हें नेपाल, पिथौरागढ़ एवं चंपावत के पंचेश्वर घाटी से जुड़े लोग समान रूप से अपार श्रद्धा के साथ पूजते आ रहे हैं। यहां के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। वही क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक व मंदिर कमेटी की ओर से यहां तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं जुटाई गई हैं। मेले में लोहाघाट, बरेली, हल्द्वानी, टनकपुर, मेरठ आदि स्थानों से दर्जनों व्यापारी आए हुए हैं। श्रद्धालुओं की ओर से यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया है। उन्होने बताया रात भर यहां भजन कीर्तन एवं चौखाम बाबा के ठुस्कों का भी गायन किया जा रहा है तथा रात्री में संगम में विशाल मेले का आयोजन होगा वही पिथौरागढ़ से पंचेश्वर तक सड़क मार्ग बनने के बाद अब यहां से बड़ी तादात में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं, जबकि अन्य लोग सुबह पर्व स्नान के लिए अपने वाहनों से आते हैं। चौखाम बाबा के मंदिर में पुरोहितों द्वारा लगातार भगवान शिव की स्तुति की जा रही है। मेले में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंचेश्वर कोतवाली से पुलिस बल तैनात किए गए हैं तथा सीमा में तैनात एसएसबी के जवान भी स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। मेला पिथौरागढ़ क्षेत्र की सीमा में होने के कारण यहां पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। इसके अलावा खायकोट, पन्थ्यूडा, डरों, सेल, सल्ला एवं अन्य गांवों के युवा मेले के आयोजन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। नेपाल से कई परिवार अपने बच्चों का उपनयन संस्कार करने के लिए भी आए हुए हैं। कल पर्व स्थान के बाद यह कार्यक्रम होगा। महाशीर संरक्षण समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह के नेतृत्व में भी पूरी टीम व्यवस्था में लगी हुई है।

जरूरी खबरें