Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : आईजी कुमाऊं के निर्देश पर चंपावत व पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 करोड़ से अधिक की ड्रग्स के साथ महिला को किया गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 10 करोड़ 23 लाख 84 हजार की एमडीएमए(म्याऊंम्याऊं) ड्रग्स बरामद।

दो मुख्य आरोपी फरार पुलिस सरगर्मी से कर रही है तलाश।

वर्ष 2025 में 11 करोड रुपए की ड्रग्स चंपावत पुलिस कर चुकी है बरामद।चंपावत पुलिस ने एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 688 ग्राम एमडीएम ड्रग्स बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है महिला के दो पुरुष साथी फरार हो गए। जिनकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। चंपावत पुलिस की इस बड़ी सफलता पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस टीम को 20 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 23 लाख 84हजार रुपए है इस ट्रक का उपयोग बड़े शहरों व क्लबों में किया जा रहा है ।महंगे ड्रग्स के विकल्प के रूप में इसका प्रयोग नशे के लिए काफी किया जा रहा है ।बड़े शहरों मेट्रो सिटी में इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है ।पश्चिमी देशों में युवाओं के बीच भी यह काफी लोकप्रिय है तथा भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। एसपी ने बताया हाल में ही महाराष्ट्र के थाने पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही का संज्ञान लेते हुए आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल द्वारा नेपाल सीमा पर सख़्त निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था ।आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर दोनों जनपदों की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सतर्क नजर रखी जा रही थी तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था। आखिर पुलिस की मेहनत रंग लाई आज शनिवार को सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवान व एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास नेपाल सीमा से लगी शारदा नहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया था चेकिंग के दौरान एक महिला इशा पत्नी राहुल कुमार निवासी पंपापुर बनबसा को बिट्टू बैग लेकर नहर की ओर भागते हुए देखा महिला संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। जिस पर पुलिस ने महिला को रोका तथा पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा द्वारा महिला के बैग की तलाशी ली जिसमें 5 किलो 688 ग्राम एमडीएम ड्रग्स मिला जिसे एमडी के नाम से भी जाना जाता है ।इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ थाना बनबसा में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी चंपावत ने बताया पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने जानकारी दी कि बैग में एमडीएम ड्रग्स है जो उसके पति राहुल कुमार व उसके सहयोगी कुणाल कोहली निवासी टनकपुर द्वारा 27 जून को उसे पिथौरागढ़ से लाकर दिए थे। आजकल पुलिस की सक्रियता को देखते हुए आज वह बरामद माल को शारदा नहर में फेंकने जा रही थी इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चंपावत ने बताया गिरफ्तार महिला का पति राहुल कुमार व उसका सहयोगी कुणाल कोहली फरार चल रहे हैं जिसकी पुलिस के द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एसपी चंपावत ने बताया इन अपराधियों का इतिहास खंगालने पर पता चला कि इनके द्वारा पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में नशीले पदार्थ बनाने के लिए एक लैब बनाई गई थी ।जहा यह लोग इस ड्रग्स को तैयार करते थे। जिस पर पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा कार्रवाई कर इस लैब के उपकरणों को जब्त किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया इस ड्रग्स को यह लोग बड़े महानगरों खासकर मुंबई में ले जाया करते थे। उन्होंने कहा ब्राह्मण ड्रग्स के स्रोत व अंतरराष्ट्रीय संपर्क को खासकर नेपाल व नाइजीरिया नेटवर्क की भी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। एसपी चंपावत ने बताया वर्ष 2024 में चंपावत पुलिस ने चार करोड रुपए से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं जिसमें 1 किलो 280 ग्राम स्मैक और 60.50 किलोग्राम चरस शामिल है तथा वर्ष 2025 में अब तक चंपावत पुलिस के द्वारा 11 करोड रुपए के अवैध ड्रग्स व नशीले पदार्थ बरामद कर कई नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। एसपी चंपावत में पुलिस टीम को बधाइयां दी।अभियान में सीओ टनकपुर वंदना वर्मा ,एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवान ,थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक सोनू सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह बिष्ट ,हेड कांस्टेबल संजय शर्मा ,कांस्टेबल नासिर ,कांस्टेबल उमेश राज, कांस्टेबल सूरज कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल मदन सिंह कांस्टेबल जगदीश कन्याल, महिला कांस्टेबल राकेश्वरी राणा इनके अलावा पिथौरागढ़ पुलिस के उप निरीक्षक प्रकाश पांडे प्रभारी एसओजी व कांस्टेबल कमल शामिल रहे।

जरूरी खबरें