रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट।
विद्यालय एवं खेल मैदान होगा जगमग।

पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में विगत वर्षों से विद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही हाई मास्ट लाइट की मांग पूरी होने जा रही है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने व्यापार संघ एवं फुटबॉल संगठन के लगातार अनुरोध पर जीआईसी खेल मैदान में लगभग 30 लाख की लागत की हाई मास्ट इलेक्ट्रिक लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान की है। जीआईसी के विद्यालय व छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष जुकरिया एवं फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश महरा एवं उनकी पूरी कार्यकारी के अनुरोध पर स्वीकृति प्रदान की गई है। चौबे ने बताया कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य अधिकारियों के साथ व्यापार संघ एवं खेल पदाधिकारी ने स्थल निरीक्षण कर स्थान तय किया जिससे विद्यालय एवं खेल मैदान को पूर्ण जगमग किया जा सके। चौबे ने अपने प्रधानाचार्य के कार्यकाल के समय इसके लिए पूर्ण प्रयास किया था ।उन्होंने व्यापार संघ एवं खेल संघ का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने इस ऐतिहासिक खेल मैदान के सौंदर्य करण कर आवश्यक सुविधाओं के मांग की जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी पूर्ण फायदा मिल सके उन्होंने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ओपन जिम एवं बॉक्सिंग रिंग के साथ मैदान के पूर्वी छोर पर आवारा जानवरों की रोकथाम हेतु फेंसिंग व दो गेट बनाने की भी मांग रखी है। स्थल निरीक्षण में व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकारिया, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी ,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश महरा आदि लोग शामिल थे। इस कार्य के लिए चौबे ने जिलाधिकारी महोदय व्यापार संघ लोहाघाट एवं जिला फुटबाल संघ का आभार व्यक्त किया।।
विज्ञापन
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण