Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:बैलपड़ाव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत चालक फरार

Laxman Singh Bisht

Mon, May 4, 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत चालक फरार

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कार छोड़कर फरार हो गया।कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।.घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए,हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK 19B 8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष, पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष, पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है,जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है,इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं ने बताया कि उउनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉ डेड हालत में यहां पर लाई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जरूरी खबरें