Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के समर्थन में विधा0 अधिकारी। मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन।

लोहाघाट:कोयाटी के जंगल में धधक रही आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

लोहाघाट:हम नही सुधरेंगे। कूड़ादान लगने के बावजूद बाहर फेंक रहे है कूड़ा

चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष व महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।

नैनीताल: धारी में भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल: धारी में भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

नैनीताल धारी में भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत।

हादसे में पिता की हुई मौत बच्चे घायल।

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के दुदली गांव में सोमवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खा से बाहर निकाल कर पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।मृतकों की पहचान हरीश बेलवाल और लता शर्मा के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में घायल नेहा बेलवाल, कमल शर्मा, सुभाष बेलवाल और दिनेश शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।

हादसे मे मृतक हरीश बेलवाल अपने बच्चों के साथ बाजार से लौट रहे थे, इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई, वहीं उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहीहै। ग्रामीण खराब सड़क को दुर्घटना का कारण बता रहे हैं।

जरूरी खबरें