Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

: लोहाघाट:किमतोली रोसाल मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के विधायक अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
किमतोली रोसाल मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के विधायक अधिकारी लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रहे लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी किमतोली रोसाल सड़क में हुए बड़े-बड़े गड्ढे को देखकर भड़क गए सीमांत सड़क की इस बदहाली पर विधायक अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा सरकार द्वारा धन देने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र की सड़के बदहाल हो चुकी है क्षेत्र की जनता गढ्ढा युक्त सड़कों में यात्रा करने को मजबूर है विधायक अधिकारी के द्वारा मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए विधायक अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को अपनी कार्य प्रणाली मे सुधार व कार्य में गुणवत्ता लाने की चेतावनी दी है उन्होंने कहा जल्द लोहाघाट विधानसभा की सड़कों के मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ,हरदेव जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें