Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत:छतार में एसबीआई बैंक शाखा खोलने की मांग मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से महाप्रबंधक को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 28, 2025
छतार में एसबीआई बैंक शाखा खोलने की मांग मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से महाप्रबंधक को भेजा ज्ञापन चंपावत जिला मुख्यालय के छतार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग उठी है। मामले में पुनेठा विकास समिति छतार के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक को पत्र भेजा गया है। पत्र में छतार क्षेत्र में बैंक खोलने की मांग की गई है। मंगलवार को पुनेठी विकास समिति अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से महाप्रबंधक स्टेट बैंक को पत्र भेजते हुए छतार क्षेत्र में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बीते दिनों एसबीआई की ओर से एक निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसमें जीआईसी चौक पर एसबीआई की शाखा खोलने को लेकर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा वहां पहले से ही तीन-चार बैंक खुले हैं। जबकि छतार क्षेत्र में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई बैंक न होने से यहां के लोगों को मुख्य बाजार की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप के साथ-साथ दोपहिया वाहनो के पांच शोरूम, मिनी औद्योगिक अस्थान , कलेक्ट, जिला न्यायालय, लघु सिंचाई कार्यालय, रेशम विभाग, खादी एवं ग्रामों उद्योग, मत्स्य विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, नर्सिंग कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इंटर कॉलेज तथा जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के निवास सहित अन्य लोग निवास करते हैं। बड़ी आबादी होने के बाद भी यहां बैंक न होने से लोगों को अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा एसबीआई बैंक की शाखा खुलने से यहां के लोगों व कर्मचारी को बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी खबरें