Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की पत्नी ममता वर्मा चंपावत में भाजपा V/S विजय वर्मा

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 28, 2024
चंपावत से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की पत्नी ममता वर्मा चंपावत में भाजपा V/S विजय वर्मा चंपावत में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लग गया है चंपावत के पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा ने चंपावत से निर्दलीय पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया ममता वर्मा ने आज पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे ममता वर्मा के चुनाव लड़ने के ऐलान से चंपावत भाजपा में खलबली मच गई है क्यूंकि ममता के पति पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा चंपावत में कद्दावर व लोकप्रिय नेता माने जाते हैं अगर ममता वर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे से होगा मालूम हो ममता वर्मा ने भी भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने प्रेमा पांडे में विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा प्रत्याशी बनाया है कुल मिलाकर  ममता वर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो इस बार चंपावत में भाजपा बनाम विजय वर्मा के बीच मुकाबला होगा अगर भाजपा बर्मा को मनाने में कामयाब नहीं होती है तो पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है

जरूरी खबरें