Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने लहराया परचम तीन छात्रों ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस परीक्षा

होली विजडम स्कूल ने लहराया परचम तीन छात्रों ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस परीक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर चंपावत के कक्षा 12 में अध्यनरत तीन छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत ने बताया विद्यालय के छात्र साकेत जोशी ने 99.7414, निखिल चौथिया ने 99.0148 तथा वरदान जोशी ने 94.3804  परसेंटाइल प्राप्त किए। उन्होंने बताया साकेत के पिता हिमांशु जोशी पशुधन विकास अधिकारी के पद पर चौमेल में कार्यरत हैं जबकि माता जया जोशी ग्रहणी है। निखिल के पिता गणेश दत्त चौथिया उपकोषाधिकारी के पद पर लोहाघाट में कार्यरत हैं एवं माता मंजू चौथिया गृहणी है। वरदान के पिता देवी दत्त जोशी अल्पाइन कान्वेंट स्कूल, लोहाघाट में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता इसी विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। तीनों छात्रों की शानदारसफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय एवं शिक्षक जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, अंकित जोशी, भागीरथ सुराड़ी, सुभाष गहतोड़ी, हंसा भट्ट, बबीता जोशी, दीपिका पुनेठा , नेहा दत्ता आदि ने खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

जरूरी खबरें