Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 7, 2026

सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात चंपावत जिले के शारदा घाट टनकपुर में आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र और संतुलित विकास को नई गति देने हेतु चार महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इन घोषणाओं से पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों, जनजातीय विकास और छात्राओं की सुविधाओं को सशक्त आधार मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जनपदों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

(मुख्यमंत्री ने की चार प्रमुख घोषणाएँ)

सामुदायिक ऑडिटोरियम की होगी स्थापना

जनपद चम्पावत में 300 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक ऑडिटोरियम स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा।

(डाडा ककनई में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का विकास)

जिले के डाडा ककनई क्षेत्र की ऊँचाई और प्राकृतिक अनुकूलता को देखते हुए यहाँ पैराग्लाइडिंग को पर्यटन की प्रमुख गतिविधि के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

(खिरद्वारी को ट्राइबल टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा)

जिले के जनजातीय गाँव खिरद्वारी की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित रखते हुए इसे ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ होमस्टे, ट्रेकिंग मार्ग, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक अनुभवों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय की आय में वृद्धि होगी।

(अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं की शिक्षा हेतु सुविधाओं का विस्तार)

अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं के शिक्षार्थी शिक्षा ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इससे सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

जरूरी खबरें