Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

: लोहाघाट:होली रंग महोत्सव में होलियारों के साथ थिरकी एसडीएम कहा लोहाघाट की होली शानदार

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
होली रंग महोत्सव में होलियारों के साथ थिरकी एसडीएम कहा लोहाघाट की होली शानदार लोहाघाट के रामलीला मैदान में चल रहे दो दिन ही होली रंग महोत्सव के अंतिम दिन एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर अपनी माता जी के साथ होली का आनंद लेने पहुंची इस दौरान रामलीला कमेटी के द्वारा एसडीम नितेश डांगर का स्वागत किया उनके द्वारा काफी देर तक होली का आनंद लिया गया वहीं कलीगांव की महिला होलियारो के द्वारा गाई जा रही होली व झोड़ो पर एसडीएम डांगर खुद को नहीं रोक पाई और महिला होलियारो के साथ कदम से कदम मिलाकर होली गायन करने लगी अपने बीच एसडीएम को होली गायन करता देख महिला होलियार उत्साह से भर गई काफी देर तक एसडीएम डांगर ने महिलाओं के साथ होली गायन किया एसडीएम ने कहा लोहाघाट की होली की अपनी एक विशिष्ट पहचान है जिस प्रकार से होली रंग महोत्सव में एक मंच के नीचे क्षेत्र के होलियारों ने शानदार होली गायन किया है वह शानदार है उन्होंने महोत्सव कमेटी के प्रयासों की सराहना की तथा सभी क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तथा नशा मुक्ति होली मनाने की अपील की इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने भी होली गायन किया    

जरूरी खबरें