Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: लोहाघाट:बदहाल रोसाल मटियानी सड़क की आपदा के बाद नहीं ली गई सुध दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
बदहाल रोसाल मटियानी सड़क की आपदा के बाद नहीं ली गई सुध दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत रोसाल मटियानी सड़क बदहाल हालात में पड़ी है सड़क का आपदा के बाद से कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है रविवार को मटियानी के दीपक सामंत ,जगत सामंत व कमल सामंत ने बताया पिछले वर्ष अक्टूबर माह में आई आपदा से सड़क पूरी तरह बह गई थी जिसे विभाग द्वारा रोड़ा पत्थर भरकर यातायात के लिए सुचारु किया गया लेकिन उसके बाद विभाग के द्वारा कोई सुध नहीं ली गई दीपक सामंत ने बताया सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं कहा घटीगाड़ व नकेला में सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है उन्होंने कहा इस स्थान में सड़क जानलेवा बनी हुई है जिसमें वाहनों का संचालन काफी कठिन हो रहा है बदहाल सड़क के चलते क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । दीपक सामंत व ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सड़क के सुधारीकरण की मांग की ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन को मजबूर होंगे वहीं लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने कहा मामला संज्ञान में आया है जल्द दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सड़क को ठीक किया जाएगा कहा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी

जरूरी खबरें