रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:महिला काव्य मंच में महिला कवियों ने अपने फन का दिखाया जौहर
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 18, 2025
महिला काव्य मंच में महिला कवियों ने अपने फन का दिखाया जौहर
रविवार दिनांक 15- 6- 2025 को जनपद चंपावत इकाई ( उत्तराखंड कुमाऊं मंडल) महिला काव्य मंच की मन से मंच तक की चतुर्थ ऑफलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन होटल मोनाल इन में किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिला कवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सोनिया आर्या की अध्यक्षता तथा बीना जोशी के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हेमा राय द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की गई । कार्यक्रम में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश की। जिनमे सोनिया जी की रचना सच्चाई की राह में भटकता मन। प्रियंका रज़वार की क्या तुम्हारे पास इस धरती की मिठास पर गौर करने का समय है? हेमा राय की बात याद रहे न रहे याद रह जाते हैं, उस बात से जुड़े भाव ।जानकी जी की बेटी को मत समझो बोझ आदि शानदार रचनाएं प्रस्तुत की। इनके अलावा अंजलि कार्की ,नीरजा गहतोड़ी,दीपा पांडे आदि के द्वारा भी अपनी शानदार रचनाएं प्रस्तुत की गई।