रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:निवर्तमान ग्राम प्रधान मोहन सिंह को ग्रामीणों ने चुना कायल का निर्विरोध ग्राम प्रधान
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 6, 2025
ग्रामीणों ने मिठाई बाटकर जताई खुशी।
लोहाघाट ब्लॉक की अंतिम सीमांत ग्राम सभा कायल के युवा निवर्तमान ग्राम प्रधान मोहन सिंह को विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ग्राम सभा में किए गए विकास कार्यों के बदले ग्रामीणों ने शानदार तोहफा देते हुए उन्हें एक बार फिर से गांव का निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। रविवार को डनगांव में मोहन चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुए स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने युवा ग्राम प्रधान मोहन सिंह को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया। ग्रामीणों ने कहा निवर्तमान ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने अपने पांच साल के कार्यकाल में गांव में किए गए विकास कार्यों, सामाजिक कार्यों में सहभागिता और मिलनसार स्वभाव को देखते हुए ग्रामीणों ने दुबारा निर्विरोध प्रधान बनाया है। उनके द्बारा गाव के हर जरूरत मंद व्यक्ति को हर संभव सहायता करने का प्रयास किया गया। ग्राम स्तर के कार्यों को उन्होंने जितना संभव हो सकता था उसको पूर्ण किया। कहा ग्राम पंचायत कायल जो भौगोलिक दृष्टि से काफी दुर्गम मानी जाती है एक तोक से दूसरे तोक में जाने में ग्रामीणों को 2 से 3घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में विकास कार्य करना और समाज के प्रत्येक कार्य में प्रतिभाग करना काफी मुश्किल होता है पर मोहन सिंह के द्वारा इन विषम परिस्थितियों में भी गांव के विकास के लिए बेहतरीन कार्य किए। उनकी इन्ही खूबी के चलते ग्रामीणों ने एक बार फिर से गांव की कमान उनके हाथ में सौंपी है। वही ग्राम प्रधान मोहन सिंह सभी ग्रामीणों को उन्हें निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा। ग्राम सभा के पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें इस कार्यकाल में पूरा करने का पूरा प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा।स्वागत कार्यक्रम में तुलसी देवी,आनन्दी देवी,रेवती देवी,दीप देवी,सूरज सिंह,मदन राम,अजय कुमार,रोशन राम,सोनू देवी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।