Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने इं0मनोज ओली ।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 7, 2025

अधिवेशन में निर्माण कार्य में प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तक्षेप का किया गया विरोध।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग उत्तराखंड का जनपदीय अधिवेशन बुधवार को चंपावत जिले के सिंचाई खंड लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर प्रबुद्ध शर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि मंडल सचिव इंजीनियर हेमंत गंगवार (कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी )की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिवेशन में हुई चर्चा में सभी सदस्यों द्वारा निर्माण कार्यों में प्रशासनिक एवं राजनीतिक हस्तक्षेप का पुरजोर विरोध किया गया ।साथ ही पुरानी पेंशन बहाली खंडों में तकनीकी कर्मचारी एवं मेट व बेलदार की कमी पर चर्चा की गई। अधिवेशन में इंजीनियर मनोज ओली को निर्विरोध चंपावत जिलाध्यक्ष एवं इंजीनियर विशाल उप्रेती को सचिव निर्वाचित किया गया। अधिवेशन में इंजीनियर दीपिका मेहता, इंजीनियर आदित्य सगटा ,इंजीनियर हर्ष सोराड़ी, इंजीनियर हयात राम ,इंजीनियर हरीश टकवाल, इंजीनियर प्रकाश चंद्र ,इंजीनियर सुधीर कुमार ,इंजीनियर प्रदीप रावत, इंजीनियर मनोज भट्ट, इंजीनियर किशोर सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें