Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत “कॉमन योगा प्रोटोकॉल का कोलीढेक झील से लाइव प्रसारण प्रारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत “कॉमन योगा प्रोटोकॉल का कोलीढेक झील से लाइव प्रसारण प्रारंभअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के क्रम में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा 30 अप्रैल से 20 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक “कॉमन योगा प्रोटोकॉल” पर आधारित लाइव प्रसारण किया जा रहा है।यह प्रसारण आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखण्ड के यूट्यूब चैनल लिंक https://youtube.com/@ukdirayurved पर देखे जा सकते हैं। जनपद चम्पावत से 12 से 15 मई 2025 तक कोलीढेक झील, लोहाघाट से लाइव प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद सिंह गुसाईं के निर्देशन में एवं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। योग प्रदर्शन विजय देउपा एवं श्रीमती लीला जोशी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन सहभागिता कर रहे हैं।डॉ. गुसाईं ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि वे इस लाइव प्रसारण से घर पर रहकर जुड़ें एवं नियमित योगाभ्यास को अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें।

जरूरी खबरें