Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के पराक्रम पर लोहाघाट में कल निकलेगी तिरंगा रैली

Laxman Singh Bisht

Fri, May 16, 2025

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के पराक्रम पर लोहाघाट में कल निकलेगी तिरंगा रैलीलोहाघाट।पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा दिखाए गए पराक्रम की खुशी में कल शनिवार को लोहाघाट नगर में भाजपा के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस प्रकार भारतीय सेना ने साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को चुन चुन कर ध्वस्त किया और देश के गौरव को बढ़ाया वह काबिले तारीफ है।भारतीय सेना के सम्मान पर कल शनिवार 17 मई को सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट से लोहाघाट नगर में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जाएगी । जिसमे पूर्व सैनिक, व्यापारी ,भाजपा कार्यकर्ता,विभिन्न संगठनों के सदस्य व विभिन्न विद्यालयों के छात्र व आम जन शामिल होंगे। बैठक में।संयोजक सुभाष बगोली, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र सिंह देव, कैप्टन रघुवर सिंह ,कैप्टन हयात सिंह , नायक सूबेदार पूरन सिंह ,चंद्रशेखर बगोली ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती ज्योति राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल महरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, अमित जुकरिया, राजू गरकोटी सचिन जोशी अर्जुन महरा ,लोहित खोलियाँ ,अमित शाह ,चंद्रशेखर जोशी , महेश बोहरा आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें