रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क में रोड पिलर बनाने का कार्य हुआ शुरू।
Laxman Singh Bisht
मानेश्वर खेतीगाड़ सड़क में रोड पिलर बनाने का कार्य हुआ शुरू।
लोहाघाट की मानेश्वर- मजेड़ा- कफ़ललेक एवं खेतीगाड़ के लिए सड़क बनाने की बाधाएं दूर हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि उसमें कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की "क्विक एक्शन" की कार्य संस्कृति का असर सभी विभागों में दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के अनुसार प्रस्तावित मार्ग में रोड पिलर लगाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण की कार्यवाही के बाद आगे का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा यहां के पलायन से उजड़े हुए गांव को फिर आबाद करने के लिए इस सड़क को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा हुआ है। मालूम हो कि इस सड़क के बनने से कफ़ललेख व खेतीगाड़ दोनों गांवों के लोग अपने पूर्वजों की विरासत को आबाद करने का पक्का मूड बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए