Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी का कनेड़ा पंचायत घर बना नया मतदान केंद्र पहली बार पड़ेंगे पंचायती चुनाव के वोट।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

लोहाघाट ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी का कनेड़ा पंचायत घर बना नया मतदान केंद्र पहली बार पड़ेंगे पंचायती चुनाव के वोट।ग्राम पंचायत पाटन पाटनी की लोकतांत्रिक यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी के कनेड़ा क्षेत्र को आखिरकार वह हक मिल गया, जिसका इंतजार वहां की जनता वर्षों से कर रही थी। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा एवं लोक सभा चुनाव के बाद कनेड़ा पंचायत घर को आधिकारिक रूप से पंचायती चुनाव के मतदान केंद्र के रूप में स्वीकृति दे दी गई है। यह पहली बार होगा जब कनेड़ा क्षेत्र में स्थानीय पंचायत चुनावों के लिए ग्रामीण अपने ही गांव में मतदान कर सकेंगे।पंचायत घर को मतदान केंद्र बनवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले पाटन पाटनी के युवा और जागरूक युवा शशांक पाण्डेय ने बताया कि कुछ समय पूर्व सभी स्थानीय लोगो ने एक मत होकर चुनाव आयोग को मतदान केंद्र बनवाने हेतु ईमेल के माध्यम से संपर्क किया था जिसका संज्ञान लिया गया। शशांक पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि जनभावनाओं की जीत और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। कनेड़ा क्षेत्र के नागरिकों ने विगत वर्षों में कई बार इस मुद्दे को उठाया। लंबी दूरी तय कर मतदान केंद्र तक जाना बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका था।शशांक पाण्डेय ने कहा कि कुछ समय पूर्व पाटन-कनेड़ा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, युवाओं ने एकजुट होकर निर्वाचन आयोग से सीधा संपर्क किया, जिसमें पंचायत भवन को मतदान केंद्र घोषित करने की मांग की गई। इन प्रयासों का अब फल मिला है।निर्वाचन आयोग ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कनेड़ा पंचायत घर को मतदान केंद्र के रूप में मंजूरी दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अब मतदाताओं को मीलों दूर स्थित मतदान केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। गांव के बुजुर्गों,माताओं-बहनों और युवाओं को अब सुगमता से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा।वही क्षेत्र के लोगों ने कहा “यह एक ऐतिहासिक दिन है। अब हम अपने ही क्षेत्र में वोट डाल सकेंगे। यह सुविधा न केवल हमारे समय और संसाधन बचाएगी, बल्कि मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी।”वहीं महिलाओं ने कहा कि “पहले बूथ दूर होने की वजह से कई महिलाएं वोट नहीं डाल पाती थीं। अब गांव में ही मतदान केंद्र खुलने से हमारी भागीदारी बढ़ेगी। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।”स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि यह निर्णय ना सिर्फ चुनाव प्रक्रिया को आसान बनाएगा, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को ग्रामीण क्षेत्र में और मजबूत करेगा। अधिक मतदान से स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव भी ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी रूप से संपन्न होगा। शशांक पाण्डेय ने बताया कि अब जब कनेड़ा क्षेत्र को अपना मतदान केंद्र मिल चुका है, तो यह केवल चुनाव की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का एक उत्सव होगा। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मिसाल बनेगा कि जब जनता संगठित होकर आवाज उठाती है, तो व्यवस्था को भी झुकना पड़ता है। शशांक पाण्डेय ने कहा कि वह उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने कुछ समय पूर्व ईमेल आदि के माध्यम से मतदान केन्द्र बदलने हेतु अपना योगदान दिया था।वही पंचायत घर को नये मतदान केंद्र बनने पर कनेड़ा,प्रेमनगर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की है।

जरूरी खबरें