Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:वन विभाग ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

वन विभाग ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।लोहाघाट के डिग्री कॉलेज रोड में सोमवार दोपहर को अचानक एक सांप निकल आया और एक घर में घुसने की कोशिश करने लगा। बड़े सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए।लोगों ने आनन फानन मे वन विभाग लोहाघाट को सांप की सूचना दी। सूचना पर वन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक सांप पकड़ने के उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मेहनत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने बताया यह धामिन प्रजाति (घोड़ापछाड़) का सांप था। जिसका मुख्य आहार चूहे होते हैं। यह काफी तेज भागते हैं इसलिए इन्हें घोड़ा पछाड़ भी कहा जाता है। मेहता ने कहा सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है मेहता ने लोगों से अपील करते हुए कहा सांप दिखाई देने पर उसे मारे नहीं बन विभाग को सूचित करे। वही सांप पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें