रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भूमलाई के जंगलों में लगी भीषण आग फायर व वन विभाग ने पाया काबू बन संपदा को बड़ा नुकसान।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 24, 2026
भूमलाई के जंगलों में लगी भीषण आग फायर व वन विभाग ने पाया काबू बन संपदा को बड़ा नुकसान।

बाज, बुरास व काफल के छोटे पेड़ों को पहुंचा बड़ा नुकसान।

आग बुझाने में महिला फायर कर्मियों ने निभाई सराहनीय भूमिका।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी लगातार जारी है। आज रविवार दोपहर को लोहाघाट की ग्राम सभा भूमलाई के जंगल में भीषण आग लग गई। हवा के साथ-साथ आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट व वन विभाग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत व जान खतरे में डालते हुए पानी डाल कर एवं पीट पाट कर आग पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।आग को रिहायशी इलाके व जंगल के अन्य हिस्से में पहुंचने से पूर्व ही रोका गया। आग से बाज, बुरास एवं काफल के छोटे-छोटे बहुमूल्य पेड़ जलकर राख हो गए।

आग अराजक तत्वों के द्वारा लगाई गई थी जिनका पता वन विभाग के द्वारा लगाया जा रहा है आग बुझाने में महिला फायर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।बन व फायर विभाग के द्वारा लोगों से जंगलों मे आग न लगाने की अपील की गई है कहा आपका थोड़ा सा लालच अथवा शैतानी हजारों छोटे छोटे पेड़ों व जंगली जानवरों को खत्म कर देते हैं। मामले में पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए जंगलों में आग लगने वाले अराजक तत्वो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आग बुझाने में यूनिट प्रभारी जगदीश सिंह ,फायरमैन उमेश चंद्र, महिला फायरमैन अंजली राणा ,महिला फायरमैन प्रतिभा राणा, महिला फायरमैन नीलम राणा व बनकर्मी मौजूद रहे।
