Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गुमदेश क्षेत्र में गहराया जल संकट जल संस्थान ने टैंकरों से बाटा पेयजल।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 1, 2025

गुमदेश क्षेत्र में गहराया जल संकट जल संस्थान ने टैंकरों से बाटा पेयजल।गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गुमदेश क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है। जनता पेयजल के लिए काफी परेशान है ।जनता की गंभीर समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस के निर्देश पर अभियंता पवन बिष्ट के नेतृत्व में गुरुवार को गुमदेश क्षेत्र के न्योटुकरा ,जिंडी , जाख वह कलोटा में टैंकरों के माध्यम से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली ।अभियंता पवन बिष्ट ने बताया जिन क्षेत्रों में पेयजल की दिक्कत हो रही है विभाग के द्वारा वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है ।पेयजल वितरण के लिए दीनू धोनी सहित क्षेत्र वासियों ने जल संस्थान को धन्यवाद दिया तथा आगे भी पेयजल वितरण की मांग की।

जरूरी खबरें