Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:धूमधाम के साथ मनाया गया गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव। डीएम एवं एसपी ने दर्ज करायी मौजूदगी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

धूमधाम के साथ मनाया गया गुरुकुलम एकेडमी का वार्षिकोत्सव। डीएम एवं एसपी ने दर्ज करायी मौजूदगीगुरुकुलम अकैडमी, खूना मानेश्वर में इस वर्ष का वार्षिकउत्सव की थीम गौरव गाथा- संस्कृति,शिक्षा एवं गौरव का उत्सव पर अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और सांस्कृतिक वैभव के साथ सम्पन्न हुआ। बच्चों ने विद्यालय प्रांगण को रंगीन झालरों, दीपों और विद्यार्थियों की कलाकृतियों से सजाया गया था, जो एक उत्सव-स्थल की तरह नज़र आ रहा था। इस भव्य समारोह में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सम्माननीय अतिथियों की भरपूर उपस्थिति रही।

*दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन चम्पावत एसपी अजय गणपति, चेयरमैन हरीश पाण्डेय,प्राचार्य भास्कर चौबे,मैनेजर राजेश पाण्डेय, कविता पाण्डे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ज्ञान, बुद्धि और संस्कृति के प्रतीक स्वरूप मां सरस्वती का वंदन किया गया। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘सरस्वती एवं गणेश वंदना’ ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक भाव का संचार किया। शशांक पाण्डेय के शानदार एवं लयबद्ध संचालन में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने कुमाऊँनी,नेपाली, राजस्थानी, बंगाली,मराठी, पंजाबी एवं दक्षिण राज्यों के शानदार गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।*डीएम नवनीत पांडेय एवं एसपी अजय गणपति का प्रेरणास्पद संबोधन*

कार्यक्रम में आये ज़िला अधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा कि गुरुकुलम अकैडमी का यह वार्षिक समारोह न केवल छात्रों की प्रतिभा का उत्सव था, बल्कि यह विद्यालय की उस शिक्षण परंपरा का प्रतिबिंब भी था, जहाँ ज्ञान, संस्कार और सृजनात्मकता का संगम होता है।वही एसपी चम्पावत अजय गणपति ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा, “विद्यालय केवल किताबी ज्ञान का स्थान नहीं, बल्कि यह वह भूमि है जहाँ बच्चों के सपनों को उड़ान मिलती है। यहाँ से निकलकर वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।” उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि गुरुकुलम अकैडमी शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों के विकास में भी अद्वितीय भूमिका निभा रही है।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ*

दीप प्रज्वलन के पश्चात मंच पर एक के बाद एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आरंभ हुईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और अभ्यास से यह सिद्ध किया कि वे केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, वरन् कला और संस्कृति में भी पारंगत हैं।लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, रामायण नाट्य रूपांतरण, शास्त्रीय नृत्य, समूह गान, और मोबाइल पर आधारित नाटक जैसी विविध प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत कर दिया।

इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न भाषाओं म गीतों का गायन किया जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत महाभारत थीम पर शक्ति-स्वरूपा नृत्य ने महिला सशक्तिकरण का सुंदर चित्रण किया।

*विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख*

प्राचार्य भास्कर चौबे ने मंच से विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें इस वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी, तथा सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन का बारीकी से वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम अकैडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी लोहाघाट एवं चम्पावत क्षेत्र में इंटरमीडिएट में कशिश सिद्दीक़ी ने टॉपर बन नाम रोशन किया है।

*सम्मान एवं पुरस्कार वितरण*

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के समय पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम में इंटरमिडियट के कई टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया।

*धन्यवाद ज्ञापन और समापन*

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन हरीश पाण्डेय एवं मैनेजर राजेश पाण्डेय ने

धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय हमारे छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार को जाता है, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बना दिया।विद्यार्थियों की अनुशासित प्रस्तुति, कार्यक्रम का कुशल संचालन, और आयोजकों की सूझ-बूझ ने इस वार्षिक समारोह को अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बना दिया। वही अंतिम प्रस्तुति समाप्त हुई, पूरा परिसर तालियों की गूंज और उत्साह के स्वर से भर गया।

वही उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन न केवल मनोरंजन, बल्कि शिक्षाप्रद अनुभव भी होता है।कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वार्षिक समारोह अनेक मधुर स्मृतियों को पीछे छोड़ते हुए सफलता की एक नई मिसाल बनकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक अंकित देव, साकेत पुनेठा, प्रदीप विश्वकर्मा,रियाज़ अहमद, करमवीर, मनमोहन, अर्जुन बिष्ट,शैला ख़ान, रेनू गड़कोटी, दीपा कोठारी, सविता रावत,मनमोहन गहतोड़ी, महेंद्र जोशी,संजना ढेक, जानकी अधिकारी,नेहा गोस्वामी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें