Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

: लोहाघाट:गंदे शौचालय युक्त जानलेवा स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर जीआईसी रोशाल के छात्र छात्राएं शिक्षा विभाग सोया हुआ

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 20, 2023
गंदे शौचालय युक्त जानलेवा स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर जीआईसी रोशाल के छात्र छात्राएं शिक्षा विभाग सोया हुआ चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सुदूर नेपाल सीमा के जीआईसी रोसाल के हाल बेहाल चल रहे हैं जिस कारण क्षेत्र के अभिभावकों में शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया विद्यालय में पेयजल के लिए लगाई गई जल संस्थान की योजना में पानी न आने के कारण विद्यालय के शौचालय गंदगी से भरे हैं जिस कारण छात्र-छात्राओ में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है तथा शौचालय जाने के लिए छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की जा रही है पांडे ने बताया कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए बनाए गए भवन की छत में दरारें आ चुकी है घटिया निर्माण कार्य के चलते छत का मलवा बार-बार पढ़ाई के दौरान बच्चों के ऊपर गिरता है जिस कारण कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है पांडे ने कहा कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों व डीएम के सामने भी समस्या को रखा गया पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा पूर्व डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दशा सुधारने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए थे पर डीएम के आदेशों का पालन तक शिक्षा विभाग के अधिकारी के द्वारा नहीं किया गया वहीं सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चलाया गया है पर विद्यालय के शौचालयों की दयनीय स्थिति देखकर लगता है मिशन सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है पांडे ने कहा अगर विद्यालय भवन में किसी छात्र-छात्रा के साथ कोई दुर्घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व प्रशासन की होगी जबकि सरकार व शिक्षा मंत्री सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने की बात करते हैं पर सीमांत क्षेत्र के विद्यालयों की दशा दयनीय बनी हुई है पर सुनने वाला कोई नहीं है जबकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में आता है और अधिकारी मुख्यमंत्री के आदर्श जिला चंपावत बनाने के सपने पर पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं

जरूरी खबरें