Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दूधपोखरा मे बैल पर झपटा गुलदार ग्रामीणों के शोर से बैल को घायल कर भागा

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 22, 2025

दूधपोखरा मे बैल पर झपटा गुलदार ग्रामीणों के शोर से बैल को घायल कर भागा

जिलेभर में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशानचंपावत। जिला मुख्यालय स्थित दूधपोखरा क्षेत्र में गुलदार ने जंगल में घास घास चर रहे बैल पर अचानक घात लगाकर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर से गुलदार बैल को गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बेल का उपचार किया गया। सोमवार को रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि जिला मुख्यालय के दूध पोखरा गांव में दोपहर के समय देव सिंह पुजारी के बैल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों की ओर हल्ला करने के बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बैल को पशु चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार कराया। ग्रामीण नीरज पुजारी, सुनील सिंह, दीपक सिंग,रमेश गिरी, कमल गिरी, कृष्ण गिरी, मिथलेश गिरी ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने ओर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात्रि गश्त कर रही है और लोगों को अकेले जंगल न जाने की अपील कर रही है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इन दोनों गुलदार के आतंक से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार गुलदार को पकड़ने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।

जरूरी खबरें