Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :सामान्य वर्ग के छात्रों को एडमिशन न मिलने से भड़के छात्र कॉलेज गेट में बैठे धरने पर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 13, 2025

सामान्य वर्ग के छात्रों को एडमिशन न मिलने से भड़के छात्र कॉलेज गेट में बैठे धरने पर।

18 अगस्त के बाद मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।लोहाघाट। राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट मे बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग के छात्रों को एडमिशन न मिलने के कारण छात्र नेता व दाखिले से वंचित छात्र भड़क गए है। एबीवीपी के बेनर तले छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक के नेतृत्व में छात्र नेताओ व एडमिशन से वंचित छात्र छात्राएं आज कॉलेज गेट के सामने धरने में बैठ गए तथा विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग की।छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व छात्र नेताओं ने कहा पिछले पांच वर्षों से छात्र महाविद्यालय में सीटे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं पर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा मांगों को अनसुना किया जा रहा है।जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से महाविद्यालय में एडमिशन लेने आने वाले सामान्य व एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। कहा विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को पढ़ाई के हक से वंचित कर रहा है। छात्र नेताओं ने कहा 18 अगस्त तक वह क्रमिक अनशन करेंगे मांग पूरी न होने पर 18 अगस्त के बाद आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा छात्र किसी भी हद तक जा सकते हैं ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी ।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने कहा महाविद्यालय में जितनी सीटें थी उनमें एडमिशन हो चुके है।कहा एसटी और ओबीसी वर्ग में सीटे खाली है सामान्य व एससी वर्ग की सीटे भर चुकी है पर उस वर्ग में सामान्य व एससी वर्ग के छात्रों को एडमिशन नहीं दिए जा सकते हैं ।प्राचार्य ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन से 440 सीटे बढ़ाने की मांग की गई है अगर सीटें बढ़ती है तो छात्रों को एडमिशन दे दिया जाएगा। फिलहाल मामले में छात्रों में काफी आक्रोश है।प्रदर्शन करने में जिला संयोजक नीरज सगट्टा, छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी,राहुल बिष्ट ,कृष्णा पाठक ,आमिर , शुभम ढेक, पांडे , रितेश भट्ट ,नरेश चंद्र ,मीनाक्षी, रेनू ,निर्मला,रोशनी ,सीमा ,दीपा ,नीलम ,कविता ,बोरा ,रविंद्र चंद्र ,राहुल राम ,राहुल सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें