Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:छात्रों की समस्याओं से आक्रोशित छात्र नेताओं ने पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक को किया कैद

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 24, 2025

महाविद्यालय प्रशासन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप।प्राचार्य के लिखित आश्वासन के बाद किया रिहा।

लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं का लंबे समय से समाधान न होने से सोमवार को आक्रोशित छात्र नेताओं ने एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में महाविद्यालय पहुंचे पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक सी0डी0 सूठा को महाविद्यालय में कैद कर दिया इस घटना से महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया ।महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्र नेताओं को समझाते हुए पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक को रिहा करने को कहा गया पर छात्र नेता समस्याओं के समाधान के लिखित आश्वासन पर अड़े रहे ।एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते वर्ष 2020 से 25 तक जिन छात्रों ने परीक्षा दी उनमे से कई छात्र-छात्राओं के रिजल्ट नहीं आ पाए ।जिस कारण पंद्रह सौ से दो छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। तथा कई छात्र नौकरी पाने से वंचित हो चुके हैं।

छात्र नेताओं ने कहा कई बार महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की अंक तालिका देने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक के कार्यकाल में महाविद्यालय में जमकर भ्रष्टाचार हुआ सरकारी धन की बंदर बांट की गई यहां तक की महाविद्यालय का लेजर रजिस्टर तक फाड़ दिया गया पर मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई कहा सूचना के अधिकार तक का महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा सही जवाब नहीं दिया जाता ।यहा तक की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लाइब्रेरियन बना दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन करने को तो तैयार है पर छात्रों की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है।जब छात्र नेता पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक को रिहा करने को तैयार नहीं हुए तो विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा छात्रों की समस्या का एक महीने में समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया गया जिसके बाद छात्र नेताओं ने पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक को रिहा किया तब जाकर महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। मामले में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सग्टा, महासचिव मनीष बिष्ट , राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें