Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं की कलश यात्रा के साथ लोहाघाट के रिश्वेश्वर मंदिर में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, 7 सितंबर को भंडारे के साथ होगा समापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 1, 2023
  लोहाघाट नगर में  कलश यात्रा के साथ नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कथा के आयोजक बाबा मोहनानंद तीर्थ ने बताया कि ऋषेश्वर मंदिर के गीता भवन धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। भागवत कथा के शुभारंभ पर मंदिर से स्टेशन बाजार होते हुए हथरंगिया फिर वहां से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कलीगांव सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा में मुख्य यजमान मंदिर के पुजारी मान सिंह पुजारी, सह यजमान सुभाष जोशी सपत्नीक शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद देवी पूजन, व्यासपीठ पूजन, भागवत पूजन किया गया। बाबा मोहनानंद ने बताया कि कथा का वाचन जूना अखाडा हरिद्वार से आई प्रसिद्ध कथा वाचक माहेश्वरी गिरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक से पांच बजे तक कथा का आयोजन होगा। सात सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन किया जाएगा बाबा मोहनानंद तीर्थ ने क्षेत्र के समस्त भक्तगणों व जनता से भागवत कथा का आनंद लेने की अपील करते हुए कथा को सफल बनाने की अपील करी है। बाबा ने कहा  जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा दिए गए आदेश का पालन किया जा रहा है। गीता भवन के अंदर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के द्वारा मंदिर परिसर में पुलिस की व्यवस्था करी गई है तथा बाबा मोहनानंद तीर्थ को कड़े प्रतिबंधों के तहत पूजा पाठ की अनुमति दी गई है कथा में सीमित संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे प्रशासन के द्वारा मंदिर परिसर में किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए कड़ी नजरे रखी जा रही है

जरूरी खबरें