Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:112 से मदद मांगना वार्डबॉय को पड़ा भारी मदद मांगने से नाराज 112 कर्मियों ने पीटा।स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश ।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग।

स्वास्थ्य कर्मियों ने एसपी चंपावत से मदद की लगाई गुहार दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग।पुलिस विभाग ने लोगों की त्वरित मदद के लिए 112 सेवा चलाई हुई है। ताकि लोगों को घटना दुर्घटना में तत्काल पुलिस की मदद मिल सके और मदद मिलती भी है। वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय दिनेश कुमार को 112 की मदद लेना भारी पड़ गया। 112 कर्मियों ने दिनेश की मदद करना छोड़ उल्टा उसकी पिटाई कर दी। जिससे दिनेश कुमार के कान में चोटे आई हैं। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय दिनेश कुमार ने बताया शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे रेगांव क्षेत्र से कुछ लोग एक छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल लाए हुए थे। दिनेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा छात्रा के साथ आए तीन तीमारदारों ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता व मारपीट करने की कोशिश की गार्ड के द्वारा किसी तरह उनके चंगुल से उसे बचाया गया। दिनेश ने कहा वह ड्यूटी रूम में चला गया जहां से उसने 112 को मदद के लिए फोन किया इसके कुछ देर बाद 112 पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा ड्यूटी रूम के दरवाजे को लात मार कर खोला गया तथा बिना उससे कुछ पूछे बिना दोनों पुलिसकर्मी ने तीमारदारों के कहने पर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसके कान में गंभीर चोटे लगी है ।दिनेश ने बताया मदद के लिए आए चिकित्सक के साथ भी पुलिसकर्मी ने अभद्रता की दिनेश ने पुलिस कर्मियों पर शराब के नशे में होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।दिनेश कुमार ने कहा आज रविवार को उनके द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई पर थाने में उसकी तहरीर को रिसीव तक नहीं किया गया ।दिनेश ने मामले में डीएम चंपावत, एसपी चंपावत, सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले मे स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी के साथ डर का माहौल है उन्होंने कहा अब पुलिस से मदद मांगने पर पिटाई की जा रही है ।स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा अगर वार्ड बॉय की गलती भी थी तो पुलिस कर्मियों ने आन ड्यूटी उसे पीटा क्यों। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा सरकार के कड़े आदेश है कि पुलिस स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा करें और यहां तो उल्टा मदद मांगने पर उनकी ही पिटाई की जा रही है। लोहाघाट थाने के थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच की जाएगी ।थाना अध्यक्ष ने कहा जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे वार्ड बॉय शराब के नशे में था तथा उसके द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई ।मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अब मामला क्या था और किसकी गलती थी यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन पुलिस कर्मियों के द्वारा ऑन ड्यूटी वार्ड बॉय पर हाथ उठाना काफी गंभीर मामला है।

जरूरी खबरें