रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने लोहाघाट क्षेत्र का किया दौरा।
Laxman Singh Bisht
सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने लोहाघाट क्षेत्र का किया दौरा।
अद्वैत आश्रम मायावती,कोली ढेक झील ,ग्रोथ सेंटर व संस्कृत विद्यालय देवीधुरा पहुंचे संस्कृत सचिव।
उत्तराखंड सरकार के संस्कृत शिक्षा जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग सचिव उत्तराखंड शासन दीपक कुमार अपने चंपावत दौरे के दौरान आज शुक्रवार को लोहाघाट पहुंचे ।जहां तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के द्वारा उनकी अगुवाई की गई।इस दौरान संस्कृत सचिव ने अद्वैत आश्रम मायावती कोली ढेक झील, व ग्रोथ सेंटर लोहाघाट को देखा। तथा तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी से जानकारियां ली। तहसीलदार नेगी के द्वारा सचिव दीपक कुमार को लोहाघाट क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सचिव दीपक कुमार ने लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तनों की सराहना करते हुए ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार की पीठ थपथपाई तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।
वही तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार के द्वारा उपहार स्वरूप ग्रोथ सेंटर में बनी लोहे की कढ़ाई सचिव दीपक कुमार को भेंट की गई। इसके बाद वह मां बाराही धाम देवीधूरा पहुंचे जहां उनके द्वारा संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को पूछा। सचिव दीपक कुमार ने कहा आदर्श चंपावत जिले मे अपनी प्राचीन संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार व विस्तार कैसे किया जाए इसकी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।
सचिव दीपक कुमार के द्वारा लोहाघाट व मां बाराही धाम देवीधूरा की खूबसूरती की सराहना की गई।
विज्ञापन
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।