Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बहुमुखी प्रतिभा के धनी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश चंद्र राय हुए सेवानिवृत ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

उल्लेखनीय सेवाओं को लेकर विदाई देते हुए सभी की आंखें हुई नम।लोहाघाट। आज के सामाजिक माहौल में जब गंगा गंगोत्री मे अपवित्र होती जा रही है, और ऐसे सामाजिक माहौल में शिक्षक जैसे पावन पेशे की गरिमा व गौरव को बनाते हुए जब किसी शिक्षक के सेवानिवृत होने की बेला में उनके उल्लेखनीय कार्य व्यवहार को देखकर जब सभी छात्र-छात्राओं व स्वयं शिक्षकों की आंखें नम हो जाती हों, तो समझ जाना चाहिए कि उस शिक्षक का अपने छात्रों के लिए कितना समर्पण का भाव रहा होगा जिनके अभाव की कमी सभी को झकझोर रही थी। यह नजारा जीआईसी जानकीधार का है जब राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अंग्रेजी प्रवक्ता एवं प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश चंद्र राय के सेवानिवृत होने के अवसर पर देखने को मिला। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता एवं शिक्षक चंद्रलाल साह के संचालन में हुए समारोह में वक्ताओं का कहना था कि राय ऐसे शिक्षक रहे हैं जिन्होंने पूर्ण अनुशासन में रहते हुए अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अपने को पूरी तरह समर्पित किया हुआ था। सभी विषयों पर समान अधिकार रखने वाले शिक्षक श्र राय की कमी का एहसास विद्यालय को हर वक्त होता रहेगा।यह ऐसे शिक्षक थे जिनसे अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरणा एवं उनके अनुभव का लाभ उठते थे।अपने प्रति दिल की गहराइयों से सम्मान व्यक्त करने के प्रति आभार प्रकट करते हुए राय ने कहा कि समाज में शिक्षक का अपना विशेष स्थान होता है। हर व्यक्ति के जीवन को तराशने में शिक्षक की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि हम अपने पद की गरिमा के अनुसार कार्य करें तो उसका प्रतिबिंब समाज में पड़ता है। बच्चों को लेकर ही शिक्षक का अस्तित्व होता है। हमें सोचना होगा कि जिन छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए हमें जो मान और सम्मान मिलता है, उसके एवज में हम उनके लिए क्या कर रहे हैं? इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र कॉलोनी, शोभा बिष्ट, जीवन मेहता, दीपक जोशी, मोहन गहतोड़ी, गणेश पुनेठा, भारती राय, जितेंद्र राय, भास्कर राय, मनोज कापड़ी, हरीश कापड़ी, गणेश बिष्ट आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किए।

बच्चों को निशुल्क पढ़ने का कार्य जारी रखेंगे राय लोहाघाट। विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए शिक्षक नरेश राय बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य उन्हें अनुमति देंगे तो वे नया स्टाफ आने तक अपनी निशुल्क सेवाएं छात्र छात्राओं को देते रहेंगे।

जरूरी खबरें