Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानसून से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज – किमतोली-पंचेश्वर मार्ग पर शुरू हुआ पैचवर्क

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

मानसून से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज – किमतोली-पंचेश्वर मार्ग पर शुरू हुआ पैचवर्क जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के नेतृत्व में द्वारा राज्य मार्ग किमतोली-पंचेश्वर खंड पर पैचवर्क कार्य आरंभ कर दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सड़को को दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजनमानस को आवागमन में असुविधा न हो और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख मार्गों पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया तैयार की गई प्राथमिकता सूची के अनुसार उन मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों, सीमावर्ती गांवों तथा पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले मार्ग प्रभावित हैं।

जरूरी खबरें