Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानसून से पूर्व लोनिवि का नालों व कलमठों का सफाई कार्य प्रारंभ डीएम के निर्देश पर तेज़ी से चल रहा कार्य।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 7, 2025

मानसून से पूर्व लोनिवि का नालों व कलमठों का सफाई कार्य प्रारंभ डीएम के निर्देश पर तेज़ी से चल रहा कार्य।जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में वर्षा ऋतु से पूर्व नालियों, पुलियाओं एवं कलमठों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत प्रदान करना है।बुधवार को लोनिवि लोहाघाट द्वारा एसएच-57 (पाटन के पास) नालियों की सफाई के साथ-साथ पुलियाओं एवं कलमठों से कचरे को हटाने का कार्य किया गया। प्रमुख नालों की सफाई हेतु जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर अवरोधों को हटाया जा सके।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने समस्त संबंधित विभागों – एनएच, लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत एवं नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 31 मई 2025 तक सड़कों की बंद पड़ी नालियों एवं कलमठों को हर हाल में खोल दिया जाए एवं कार्य की प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को नियमित रूप से प्रेषित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए बाढ़ सुरक्षा योजनाओं एवं नदी चैनलाइजेशन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जरूरी खबरें