रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चमदेवल के जिन्डी में मां गौरा महोत्सव व सातूं आठूं मेले की तैयारी बैठक।
Laxman Singh Bisht
भव्य व दिव्य बनाया जाएगा सातू आठूं। मां गौरा के मायके आने पर स्वागत की तैयारी जोरों पर।
30 अगस्त को होगा शुभारंभ 6 सितंबर को होगा समापन मां गौरा को ढोल नगाड़ों के साथ नम आंखों से दी जाएगी विदाई ।
लोहाघाट के सीमांत चमदेवल के जिन्डी गांव में प्रसिद्ध मां गौरा देवी महोत्सव व सातूं आठूं मेले की तैयारी के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने आम बैठक आयोजित की।बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गुमान राम व पूर्व प्रधान देवी चरण के संचालन में बैठक हुई ।बैठक में गौरा महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के साथ साथ नशा मुक्ति स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम आदि पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गुमान राम ने कहा जल्द ही एक शिष्ट मंडल प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिल मेले में आने का आमंत्रण पत्र देने जायेगा। कहा व्यापार संघ से भी मेले में मेलार्थियों को आकृषित करने वाले झूले आदि बच्चों के मनोरंजन के दुकानो का सहयोग करने की अपील की गई है कहा 30 अगस्त को गौरा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। मालूम हो सीमांत जिंडी गांव का गोरा महोत्सव पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। जिसे देखने दूर-दूर क्षेत्र से लोग व प्रवासी अपने घर पहुंचते हैं।
बैठक में शंकर चंद ,रमेश चंद , पुष्कर चंद, पंडित मदन कॉलोनी, तारा चंद ,हयात चंद, गुमान चंद, शुक्र चंद, खिलानंद कलौनी, प्रेम चंद, धर्म चंद, किशन चंद, तिलोग चंद, देवेंद्र चंद, रवींद्र चंद, डुंगर सिंह सामंत, सैनिक भूवन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए