Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पेयजल योजना निर्माण की झूठी खबर पर भड़के प्रेम नगर वासी 24 जून को एसडीएम कार्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

जल संस्थान के खिलाफ की नारेबाजी । योजना निर्माण में घोटाला व झूठा आश्वासन देने के लगाए गंभीर आरोप।लोहाघाट।जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर विगत डेड़ माह से आंदोलनरत प्रेमनगर के लोग जल संस्थान द्वारा योजना का कार्य शुरू होने की झूठी खबर मीडिया में प्रसारित करवाने पर भड़क गए हैं। उन्होंने जल संस्थान को आड़े हाथों लेते हुए कहा मात्र एक दिन विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर कुछ मिट्टी योजना स्थल से हटाई गई तथा उसके बाद योजना का कार्य ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है । जल संस्थान की कार्य प्रणाली से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आज गुरुवार को पुनः जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की तथा योजना निर्माण स्थल में एक आम बैठक कर प्रेम नगर वासियों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया यदि 24 जून तक विभाग द्वारा योजना का कार्य पूर्ण गति के साथ शुरू नहीं किया गया तो 24 जून को समस्त प्रेम नगर वासी उप जिला अधिकारी कार्यालय लोहाघाट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व जल संस्थान विभाग की होगी। प्रेम नगर वासियों ने कहा प्रेम नगर के लगभग तीन सौ परिवार पिछले 20 वर्षों से पेयजल योजना से वंचित है।हर घर नल हर घर जल योजना के तहत प्रेम नगर के पेयजल रहित क्षेत्र को पानी की लाइन से जोड़ने के लिए यहां के लोग विगत डेड़ माह में चार बार प्रदर्शन कर चुके है तथा मई के अंतिम सप्ताह में एसडीएम लोहाघाट और जल संस्थान के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को दो दिन में कार्य शुरू करने व जुलाई माह में घर-घर जल देने का आश्वासन दिया गया था ।परंतु जून माह के दूसरे पखवाड़े तक भी कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब अपनी उपेक्षा से गुस्साए प्रेम नगर वासियों के द्वारा 24 जून से आंदोलन के दूसरे चरण के तहत एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की तैयारी कर ली है। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर झूठे आश्वासन देने व योजना निर्माण में दली व घोटाला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।प्रदर्शन करने में जी बी खर्कवाल, खष्टी बल्लभ पांडे, सुरेश जोशी ,उर्वादत्त जोशी, हरीश अधिकारी, देव सिंह अधिकारी ,जगदीश गढ़कोटी, हयाद सिंह तड़ागी ,आनंद बल्लभ ओली, उमेश चंद्र जोशी, सुरेश गरकोटी ,पुष्कर पंत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें