रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:27 छोटे वाहनो व 22 बसो से पोलिंग बूथों को रवाना होंगे मतदान कर्मी।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 22, 2025
27 छोटे वाहनो व 22 बसो से पोलिंग बूथों को रवाना होंगे मतदान कर्मी।
लोहाघाट ब्लॉक में 24 जुलाई को पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। ब्लॉक के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए कल 23 जुलाई को सुबह पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार को एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया लोहाघाट ब्लॉक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 27 छोटे वाहन व 22 बसे लगाई गई है ।पोलिंग पार्टियों को कल समय पर रवाना किया जाएगा। सभी वाहनों में ईंधन भर लोहाघाट जीआईसी परिसर में पार्क किया गया है। तथा सभी वाहनों के वाहन चालकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है।
